BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संविधान और हम अभियान की शुरुआत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 15, 2023

संविधान और हम अभियान की शुरुआत



रेवांचल टाईम्स - अवसरों की समानता, समता, न्याय और गरिमा के साथ जीवन जीने के लिए हमें संविधान को समझना होगा। धर्मनिरपेक्ष बने रहने की संविधान की सीख को अपनाना होगा। संविधान को अंगीकार करते हुए देश और समाज ने 73 साल का सफर पूरा कर लिया है लेकिन हम अपने संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों से काफी दूर है। इसलिए संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती से संविधान और हम नाम से अभियान शुरू कर रहे है। मवई ब्लॉक के ग्राम अमवार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें स्मरण करते सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार ने इस अभियान के उद्देश्यों पर रोशनी डाली।


सामाजिक कार्यकर्ता चरण पति ने कहा कि जगह-जगह बाबा साहब अंबेडकर को संविधान के शिल्पकार होने के नाते याद किया जा रहा है। बाबा साहब की सोच और संघर्ष को हमें समझना होगा अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने के संघर्ष को भी हमें अपनाना होगा।


इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो क बाबा साहब के इस संदेश को विस्तार से समझाया गया उपस्थित शिक्षक श्री वरकडे ने संविधान की उद्देशिका को पढ़ा!


संविधान और हम अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम पहले चरण में मंडला जिले के मवई ब्लॉक की सभी पंचायतों को कवर करेगी। अभियान के तहत संवैधानिक मूल्यों के प्रति लोगों में जागरूक करते *पांचवी अनुसूची पेसा और वन अधिकार कानून के संदर्भ में गांव-गांव की समस्याओं पर संवाद स्थापित किया जाएगा।


इस अवसर पर जन संघर्ष मोर्चा के सदस्य और पंचायत के वरिष्ठ नागरिक शुद्धू सिंह मरावी, सदस्य मोहन भाई,, भैयालाल केवटिया, सत्तू सिंह, क्षत्रु सिंह तुलसीराम का सराहनीय योगदान रहा!

No comments:

Post a Comment