BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टेंट में दुकान, सड़क पर शराबी बिछिया में खुले में बिक रही शराब होटल- दुकाने बने अहाते - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 4, 2023

टेंट में दुकान, सड़क पर शराबी बिछिया में खुले में बिक रही शराब होटल- दुकाने बने अहाते




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड बिछिया मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से भले ही नई शराब नीति लागू हो गई हो और ढाई हजार से ज्यादा अहाते बंद कर दिए हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।  अहातों ने दुकानों की शक्ल ले ली है। ये तस्वीर और कहीं नहीं, भुआ बिछिया जिला मंडला ही है। शराब दुकानों के पास ही यह तस्वीर देखने को मिल रही है। कई जगह तो शराबी खुले में ही शराब पी रहे हैं। इससे लोगों का मेन रोड से ही गुजरना मुश्किल हो गया है।

दानीटोला रोड में

शराब दुकाने यह मेन रोड से 50 फीट दूर भी नहीं है। इस दुकान के पास ही खाने-पीने की दुकानें हैं, जो अहाते में बदल गई है। इनमें ही शराबी बैठकर शराब पी रहे हैं। पहले जहां ये दुकान थी, वही पर अहाता भी था, जो बंद कर दिया गया। इस कारण अब लोग दुकान के पास ही खुले मे ही शराब पी रहे हैं।

बसों में बैठे यात्री सहमे

दुकान के ठीक सामने ही बस रूकती है । जिसमें बैठे यात्री ड्राइवर को बस आगे रोकने की बात कह रहे थे। पैदल गुजरने वाले भी जैसे-तैसे सहमते हुए निकलकर जा रहे थे।

      वही बिछिया में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मैन रोड, बस स्टैंड,मे खुले आम  शराब बिक रही है। नियमानुसार इस तरह शराब नहीं बेची जा सकती है।

No comments:

Post a Comment