BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नौकरी या व्यापार में आ रही है समस्या तो बुधवार के दिन अपनाएं ये सरल उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 5, 2023

नौकरी या व्यापार में आ रही है समस्या तो बुधवार के दिन अपनाएं ये सरल उपाय



हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से पहले हमेशा गणेश जी का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि इससे आपके सभी कार्य सफल होते हैं. गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता है और इनकी पूजा करने से व्यक्ति की बुद्धि तीव्र होती है. अगर किसी व्यक्ति को करियर या नौकरी के क्षेत्र में परेशानी हो रही है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय भी जरूर अपनाएं जो कि काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं.
बुधवार के उपायज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है तो उसे बुधवार के दिन गाय को हरी घास का चारा अवश्य खिलाना चाहिए. कहते हैं क ऐसे करने से गणेश जी अपनी कृपा बरसाते हैं.
भगवान गणेश को दूर्वा अतिप्रिय है और इसलिए बुधवार को उनका पूजन करते समय उन्हें दूर्वा घास अवश्य अर्पित करनी चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो उसे बुधवार के दिन एक विशेष उपाय जरूर अपनाना चाहिए. इसके लिए बुधवार के दिन हरे रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए. इसके अलावा हरी मूंग दाल और हरे रंग के वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करने चाहिए.
बुधवार के दिन भगवान गणेश का पूजन करने के बाद 5 लड्डू मंदिर में जरूर अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.
इसके अलावा बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं और इसके बाद उसमें से थोड़ा सिंदूर अपने माथे पर भी लगाना चाहिए. इससे व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है और व्यापार के क्षेत्र में भी तरक्की हासिल होती है.

No comments:

Post a Comment