BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर खाते हैं चाउमीन या मंचूरियन तो हो जाएं सावधान, आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में, स्टडी में हुए खुलासे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 4, 2023

अगर खाते हैं चाउमीन या मंचूरियन तो हो जाएं सावधान, आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में, स्टडी में हुए खुलासे



भारतीय लोगों को खाने का बहुत शौक होता है। बहुत से लोगों को स्ट्रीट फूड का भी बहुत चाव होता है। लोगों को चाउमीन, मंचूरियन और सिं्प्रग रोल जैसे चाइनीज खाद्य पदार्थ काफी पसंद होते हैं। बच्‍चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग तक सभी इन चाइनीज फूड आइटम्स के दीवाने हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं। आइए जानें कि इन खाद्य पदार्थों में ऐसा क्‍या है जो रोगी बना सकता है।

दिल को बना सकता है बीमार
दरअसल, इन चाइनीज खाद्य पदार्थों का स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें अजीनोमोटो (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) का प्रयोग किया जाता है। यह अजीनोमोटो आपको दिल की बीमारी दे सकता है। कई स्टडी में इस बात का पता चला है कि इसके सेवन से उम्र बढ़ने की दर तेज हो जाती है और बढ़ते बच्चों और भ्रूण के लिए भी खतरनाक है।

स्टडी में हुए खुलासे
इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के रसायनविदों ने अजीनोमोटो की विषाक्तता पर एक स्टडी की थी। इस अध्ययन में विश्वविद्यालय में जैव रसायन विभाग के विज्ञानियों ने इसके दुष्प्रभाव बताए हैं। जैव रसायन विभाग के प्रो. एसआइ रिजवी के अधीन काम करने वाले विज्ञानियों का यह अध्ययन इंडियन जर्नल आफ क्लीनिकल बायोकैमिस्ट्री में प्रकाशित हुआ। प्रो. रिजवी ने बताया कि चीनी व्यंजनों चाउमीन, मंचूरियन और सिं्प्रग रोल जैसे इन खाद्य पदार्थों में प्रयोग होने वाले एक साल्ट को अजीनोमोटो कहते हैं। इसकी कम मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पैक्ड चिप्स, मोमोज और कुछ पैक्ड फूड सहित सभी फास्ट फूड में इस यौगिक की बड़ी मात्रा होती है।

हाई ब्लड प्रेशर
प्रो. रिजवी ने अध्ययन के आधार पर दावा किया कि निर्धारित सीमा के तहत प्रयोग करने पर भी अजीनोमोटो तनाव, सूजन और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ये सभी प्रभाव एक व्यक्ति को उच्च रक्तचाप, हृदय की समस्याओं और उम्र बढ़ने की तेज दर जैसी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं।

चूहों पर की गई स्टडी
चूहों पर किए गए प्रायोगिक अध्ययन में अजीनोमोटो का तीन सप्ताह के लगातार सेवन कराया गया। मस्तिष्क क्षेत्र में कुछ परिवर्तन भी देखे गए। विज्ञानियों ने 30 मिलीग्राम और 100 मिलीग्राम प्रति किलो शरीर के वजन के आधार पर परीक्षण किया। हालांकि 30 मिलीग्राम की खुराक से कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन 100 मिलीग्राम की खुराक के कई दुष्प्रभाव थे जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

बच्चों के लिए भी काफी खतरनाक
एक्सपटर््स का कहना है कि विशेष रूप से बढ़ते बच्चे मोनोसोडियम ग्लूटामेट के विषाक्त प्रभावों की चपेट में आ सकते हैं। छोटे बच्चों और बढ़ते भ्रूण में रक्त-मस्तिष्क की बाधा उत्पन्न हो सकती है। अजीनामोटो का स्वाद एक लत का कारण बनता है जो बच्चों के लिए हानिकारक है।

No comments:

Post a Comment