धार। जिले के सरदारपुर में बीती रात सड़क पर बिखरे गेहूं को इकट्ठा कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर के भेरू चौकी के समीप रोड पर किसी वाहन से गिरकर गेहूं के दाने बिखर गए थे। आसपास के लोग इन दानों को सड़क पर आकर बीनने लगे। इसी बीच सड़क से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गेहूं बीन रहे लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
Tuesday, April 11, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
ट्रक की टक्कर से सड़क पर बिखरा गेहूं बीन रहे चार लोगों की मौत

Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment