Breaking

revanchal times new

नवागत कलेक्टर ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में नवागत कलेक्टर डॉ. सालोनी सिडाना ने जिले की कमान संभालने के बाद जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होनें अगल-अलग विषयों पर अपना विजन रखा। कलेक्टर ने कहा कि जिले की प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता है। कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि हितग्राहीमूलक कार्यो का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले। इसी प्रकार निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होनेे स्वच्छता कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि योजना बनाकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। साथ ही जिले की रैंकिंग को बेहतर करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने, जिले में पर्यटन विकास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बेहतरी पर भी चर्चा की।

  कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि जिले में कला और संस्कृति प्रचुर मात्रा में है इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन, मीडिया एवं जनता के सहयोग के साथ काम करेंगे। उन्होने  मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर रखी गई समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा भी की। प्रेस कॉफ्रंेस में एसडीएम मण्डला पुष्पेन्द्र अहके, सहायक संचालक जनसम्पर्क आशीष कोटांगले सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new