BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में महावीर जयंती पर्व सानन्द सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 3, 2023

नैनपुर में महावीर जयंती पर्व सानन्द सम्पन्न


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 04 अप्रैल दिन सोमवार को बनाई गई। सकल दिगम्बर व श्वेताम्बर जैन समाज नैनपुर द्वारा जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान जिन शासन-नायक भगवान महावीर के जन्म-कल्याणक महोत्सव का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया हैं। नैनपुर नगर में महावीर जयंती पर सकल दिगम्बर व श्वेताम्बर जैन समाज नैनपुर द्वारा प्रातः श्री-जी की शोभा यात्रा निकाली गई। जो स्थानीय जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची । शोभा यात्रा में समाज के सभी वर्ग के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान श्रीजी की जयकारा भजन एवं आरती से सम्पूर्ण वातावरण जैन धर्ममय हो गया। मंदिर जी में श्रीजी का सामूहिक जलाभिषेक एवं आरती का कार्यक्रम रखा गया। दोपहर में समाज के युवा वर्ग द्वारा वाहन रैली निकाली गई। साथ ही महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा सरकारी व निजी अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरण किया गया।

रात्रि काल में संगीतमय भव्य महा-आरती, भजन-संध्या एव | सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सनी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों को सानन्द सम्पन्न करवाने में समाज के के सुभाष वरिष्ठ जन सर्वश्री पूरनचंद जैन जैन रत्न का विशेष मार्गदर्शन रहा। सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन समाज चंद, प्रवीण, विनोद, विजय, सुनील, सुरेश, दिलीप नरेश जैन, अशोक सुबोध, शैलेन्द्र नाइटा आदि सभी सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

दिगम्बर जैन समाज नैनपुर के अध्यक्ष मनीष जैन, जयकुमार पंकज, प्रदीप, विवेक, अर्पित, प्रशांत, अनिल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस प्रकार सकल दिगम्बर व श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर समस्त धार्मिक कार्यक्रमों को सन्पन्न करवाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।

No comments:

Post a Comment