BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: अब तक कुल 57383 पंजीयन रविवार को हुए 11 हजार से अधिक पंजीयन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 2, 2023

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: अब तक कुल 57383 पंजीयन रविवार को हुए 11 हजार से अधिक पंजीयन

मण्डला 2 अप्रैल 2023

प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन पंचायतों एवं नगरीय निकायों में प्रारंभ है। रविवार को प्रातः से ही जिले के सभी पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के पंजीयन कराए गए। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार अमले द्वारा घर-घर जाकर भी पंजीयन कार्य किया गया। महिला बाल विकास विभाग एवं मैदानी अमले के सहयोग से रविवार को पंजीयन में विशेष प्रगति आई। इस दौरान मवई सहित जिले के सभी विकासखंडों में अच्छी संख्या में पंजीयन हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को समाचार लिखे जाने तक जिले के सभी विकासखंडों में 11 हजार से अधिक पंजीयन हुए तथा अब तक जिले में कुल 57383 पात्र महिलाओं के पंजीयन कराए जा चुके हैं। रविवार को देर शाम तक पंजीयन कार्य किया गया।






No comments:

Post a Comment