BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 10, 2023

तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक घायल



मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि, जिला मुख्यालय से नजदीक सिनखेड़ा में सोमवार को मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार सड़क पर दौड़ती पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस दर्दनाक हादसे में 20 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि, सड़क पर पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में दौड़ रही थी, इसी दौरान अचानक चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। बताया ये भी जा रहा है कि, नाबालिग बच्चों को मजदूरी करने के लिए पिकअप वाहन से खरगोन लाया जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। घटना बरुड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि, घटना के बाद से ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। जानकारी लगते ही दोनों ही मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment