BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कांग्रेस के कार्यकर्ता ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने मुँह में काली पट्टी बांध किया मौन प्रदर्शन जताया सरकार पर विरोध... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 26, 2023

कांग्रेस के कार्यकर्ता ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने मुँह में काली पट्टी बांध किया मौन प्रदर्शन जताया सरकार पर विरोध...




दैनिक रेवांचल टाइम्स-  केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार और लोकतंत्र के हनन का आरोप लगाते हुए  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई ने मौन प्रदर्शन किया...

 

    मंडला जिले के विकास खण्ड मवई 'में 26 मार्च 2023 दिवस रविवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई ने लोकतंत्र पर हमले के साथ ही केंद्र सरकार पर आर्थिक अपराधियों को देश से बाहर जाने देने का आरोप लगाया ।

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कार्यकारिणी अध्यक्ष बोधू सिंह मरावी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दोपहर 1 बजे गांधी चौक पर मुंह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया । वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का हनन कर विपक्ष की आवाज को दबाने, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार को देश से भागकर गए आर्थिक अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ ही बेरोजगारी और महंगाई पर स्ट्राइक करनी चाहिए। इसके बजाय पूरी सरकार राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस युवा, किसान, महिला और प्रशांत पाठक, लखन चक्रवर्ती, अमित नंदा , शशिकांत साहू, राकेश साहू, संजय भलावी, कोमल आंधवान 'पुरुषोत्तम साहू, गोपाल वासु,ओंकार सैयाम, एजाज खान धनीराम, नितेश, प्रमोद, अशोषित वंचित तबके की आवाज उठाती रहेगी। 

     इस मौके पर सरफराज खान जिला महासचिव 'आमना बेगम 'जिला महामंत्रीविनाश पटेल, अमित गुप्ता, मीरा श्रीवास, जयमती मरावी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेश कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment