BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त रेत, वाहन जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 17, 2023

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त रेत, वाहन जब्त

मण्डला 17 मार्च 2023

                मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध कार्यवाही की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर 15 मार्च 2023 को ग्राम हिरदेनगर में खनिज रेत के 2 ट्रेक्टरों को जब्त किया गया। उक्त ट्रेक्टरों तथा ट्रालियों में नंबर प्लेट अंकित होना नहीं पाया गया। वाहन के निरीक्षण में पहला वाहन ट्रेक्टर इंजन क्रमांक बिना नंबर, नीला रंग ई.न. ई3465982 मय, दूसरा ट्रेक्टर क्रमांक इंजन नं. ई3705528 बिना नंबर, रंग नीला पाया गया। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम भडिया तहसील नैनपुर स्थित भूमि ख0क्र0 163 रकवा 14.30 हे0 के अंश भाग में लगभग 11040मी0 खनिज रेत का अवैध भण्डारण को जब्त कर राजसात तथा टेण्डर कम आक्शन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।



                अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त उक्त दोनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में चौकी हिदरेनगर की सुपुर्दगी में दिया गया। दोनों वाहनों के विरूद्ध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम भडिया तहसील नैनपुर में जब्त किये गये रेत को ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया है।

No comments:

Post a Comment