BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
होली पर भांग लेने के बाद गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है भारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 3, 2023

होली पर भांग लेने के बाद गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है भारी



रंगों का त्योहार होली आने वाला है। होली मौज मस्ती का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ रंग खेलते हैं। कुछ लोग इस दिन भांग का सेवन करते हैं। कई लोग ठंडाई में भांग मिलाकर पीते हैं। कई बार तो कुछ लोग होली पर गलती से भी भांग वाली ठंडाई पी लेते हैं। नशा किसी भी प्रकार का हो, नहीं करना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान ही पहुंचता है। भांग का नशा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हम यही सलाह देते हैं कि किसी भी त्योहार पर किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी आपने होली पर भांग पी ली है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए।

शराब
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। वहीं अगर आपने भांग पी ली है तो भूलकर भी इसके बाद शराब का सेवन न करें। ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको चक्कर आना, मितली छूटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दवा
भांग खाने के बाद जब नशा चढ़ता है तो लोग होश में नहीं रहते। कई बार नशा उतारने के लिए लोग दवा का सेवन करते हैं। वहीं भांग पीने से सिर में भारीपन महसूस होता है तो लोग इसके लिए भी दवा खा ले लेते हैं। हालांकि भांग पीने के बाद किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

ज्यादा खाना
भांग पीने के बाद अक्सर लोगों को ज्यादा भूख लगती है। इसके साथ ही कुछ मीठा खाने की भी इच्छा होती है। हालांकि भांग पीने के बाद खाने पर कंट्रोल करना चाहिए और ज्यादा भोजन के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप ज्यादा खा लेंगे तो आपको अपच, उल्टी, पेट खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा न घूमें
भांग खाने के बाद इस बात का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा न घूमें। भांग धीरे-धीरे सिर पर चढ़ जाती है और आसपास की चीजें समझ नहीं आती हैं। ऐसे में आपको चक्कर आ सकता है और चोट लग सकती है।

No comments:

Post a Comment