BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यातायात व्यवस्था में सुधार एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 7, 2023

यातायात व्यवस्था में सुधार एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश....



दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी  - जिला कलेक्टर  क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार 7 मार्च को आयोजित की गईं। बैठक में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर  विस्तार से चर्चा की गई। 


बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के बिंदुओं पर सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में विभिन्न सड़क मार्गो में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट पर चर्चा कर आवश्यक मरम्मत कार्य करने तथा सूचना पटल एवं ब्रेकर लगाने, हाईवे से जुड़ने वाले ग्राम मार्गो में स्पीड ब्रेकर की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सभी निर्माण विभागों ऐसे सभी मार्गों में ब्रेकर के साथ ही सड़क के सोल्डर में स्टॉपर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये, ताकि ग्राम से हाइवे से जुड़ने वाले मोटर साइकल अन्य गाड़िया स्पीड ब्रेकर से गुजरे और नियंत्रित स्पीड से ही हाइवे में प्रवेश करें। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को हाइवे में डिवाइडर की मरम्मत तथा होटल-ढाबों के सामने सड़क में कोई भी ट्रक एवं अन्य वाहनों को खड़ा न होने देने के लिए सतत निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में जबलपुर- नागपुर हाइवे में छपारा के बंजारी मंदिर के पास खराब हुए मार्ग के त्वरित मरम्मत करने के निर्देश दिये। इसी तरह रात्रि के समय सुगम यात्रा के लिए हाइवे में केट आई लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को बालाघाट एवं मंडला से आने वाले भारी वाहनों एवं बसों को नगरीय क्षेत्र में प्रवेश न देते हुए वैकल्पिक मार्ग से बस स्टैंड लाने की व्यवस्था करने की निर्देश दिये।


बैठक के नगरीय क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार, ट्रैफिक सिग्नल को पुनः प्रारम्भ करने तथा अनाधिकृत रूप से सड़कों में खड़े वाहनों को हटाने एवं उन पर चलानी कार्यवाही के लिए क्रेन की व्यवस्था करने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत दिशा निर्देश दिये। इसी तरह आरटीओ को बड़े वाहनों एवं ट्रेक्टर ट्रॉली के पीछे रेडियम लगाने के निर्देश दिये। बैठक में सभी सड़क निर्माण विभाग, आरटीओ, यातायात, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment