BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरपंच संघ ने एसडीओ पर ठेकेदारों से मिली भगत के लगाए गंभीर आरोप- कलेक्टर मंडला को सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 22, 2023

सरपंच संघ ने एसडीओ पर ठेकेदारों से मिली भगत के लगाए गंभीर आरोप- कलेक्टर मंडला को सौंपा ज्ञापन...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की जनपद पंचायत बीजाडांडी में जनपद सदस्यों व कर्मचारियों के बीच का विवाद थमा नही उससे पहले सरपंच संघ ने एसडीओ व उपयंत्रियों के खिलाप मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कलेक्टर के यहाँ बीजाडांडी क्षेत्र की 42 पंचायतों से करीब 30 सरपंच एसडीओ और उपयंत्रियों की कार्यगुजारी बताने जनसुनवाई पहुँच गये। सरपंचो ने एसडीओ सुमित शुक्ला सहित उपयंत्री राजेश तौमर पर ठेकेदारों से साठगांठ के गंभीर आरोप लगाये है। सरपंचो का कहना है एसडीओ शुक्ला हमारे बिलो या अन्य निर्माणकार्यो को मंजूरी नही देते बल्कि ठेकेदार जैसा काम करने को कहते है ये लोग वैसे ही उनके निर्माण कार्य या बिलों का भुगतान कर देते है। साथ ही कहा ये लोग कभी भी ग्राम पंचायतों में भृमण नही करतें हमें समय पर प्राकलन या टीएस भी नही देते है हम आदिवासी सरपंचो को ठेकेदारों के इशारे पर काफी परेशान किया जारहा है।

No comments:

Post a Comment