BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तत्कालीन पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के साथ मिलकर किसानों की भूमि को राजसात करवाने की तैयारी का लगा गंभीर आरोप.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 4, 2023

तत्कालीन पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के साथ मिलकर किसानों की भूमि को राजसात करवाने की तैयारी का लगा गंभीर आरोप....



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाला विकास खंड नैनपुर के राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ रहकर ही विभाग के कर्मचारियों की करता है, झूठी शिकायत, आज तक नही मिला 11 लोगों को प्लॉट और पूर्व पटवारी बना रहा बड़ी योजना राजस्व विभाग बेख़बर प्लाट नही मिलने से मामला गया सिविल न्यायलय में


        वही जानकारी के अनुसार नैनपुर में क्रमांक 15 में अवैध रूप से कॉलोनी का मामला शांत होने का नाम नही ले रहा है। जिसमें हर रोज कोई ना कोई नया मोड़ आ रहा है। वही प्रशासन की फजीहत उसके कर्मचारियों की कारगुजारियों के कारण जबाब देने में सोचना पड़ रहा है। क्योंकि पटवारी प्रदीप उसराठे ने अपने कार्यकाल में जमकर अवैध कालोनियों को संरक्षण दिया हुया था। जिसके कारण नैनपुर नगर में अवैध कालोनियों की बाढ़ आ गई है। नैनपुर नगर के हर मोहल्ले में अवैध कॉलोनी है। मगर प्रशासन को जानकारी है। सिर्फ प्रशासन में बैठे अधिकारी ही बता सकते हैं। क्या होने वाला है वही पूर्व पटवारी के दलाल नगर में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। और कुछ के लिये योजना बना रहे हैं। वही जिला प्रशासन फिर मोन साधना में है। क्यों बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। 


 नैनपुर का पूर्व पटवारी दलालों के साथ मिलकर खेल रहा बड़ा खेल किसानों की भूमि को राजसात करवाने की तैयारी में


वही नैनपुर नगर में अवैध कालोनियों का बॉस कहे जाने वाले पटवारी और उसके दलाल ने पूर्व पटवारी के कार्यकाल में करोड़ों की संपत्ति परिवार और ससुराल के लोगों के नाम पर ली है। जिसकी शिकायत भोपाल से लेकर हर जांच एजेंसी में पीड़ितों के द्वारा की गई है। मगर जाँच कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई हैं। जिसके कारण शासन प्रशासन को सिर्फ पूरे मामले में ना के बराबर की जानकारी है। क्योंकि विभाग के जानकारो ने बतया है। कि पूर्व पटवारी और उस से जुड़े लोग हर जगह चर्चा कर रहें हैं। कि हमने जिला प्रशासन से साठगांठ कर ली हैं। अब कोई कार्यवाही नही होने वाली हैं। मगर प्रशासन के द्वारा प्रदीप उसराठे पटवारी पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण प्रशासन पर तरह तरह के आरोप लग रहें है। वही जिला प्रशासन पटवारी को जिले से बाहर नही कर रहा हैं। और जिसके कारण जिला प्रशासन की छवि लागतार धूमिल हो रही हैं। और पूर्व पटवारी प्रदीप उसराठे के हौसले लगातार बुलंद हो रहें है। क्योंकि वह परदे के पीछे से राजस्व विभाग को नुकसान पहुँचा रहा हैं। और  राजस्व विभाग के कर्मचारियों की झूठी शिकायत करवाता है। और जानकारी के अनुसार पटवारी प्रदीप उसराठे सिविल हॉस्पिटल नैनपुर के पास की भूमि जिसका खसरा न. 249 है भूमि का रिकार्ड निकलकर किसानों की भूमि को राजसात करवाने की बड़ी तैयारी कर रहा है। जिसके किसानों की निजी भूमि अगर प्रशासन ने अगर समय रहते ध्यान या कार्यवाही नही की पटवारी प्रदीप उसरठे प्रशासन के लिऐ बड़ी मुसीबत बन कर उभर रहा हैं। अगर किसानों का आक्रोश के चलते बड़ी घटना होने की संभावना बन रही हैं। मगर प्रशासन जानकर भी अनजान बन रहा हैं। जोकि समय पर बड़ी मुसीबत प्रशासन की होगी।


विभाग के कर्मचारियों की लोकायुक्त में शिकायत और कार्यवाही दोनों करवा चुका है। 


वही वार्ड नं0 15 के मामले में पटवारी का राज खोल कर पुर्व पटवारी प्रदीप उसराठे के जमीन सरक गई और पटवारी ने अपने शातिर दिमाग लगा कर किसानों को उलझने की तैयारी कर रहा है। वही जानकारी नैनपुर में आम चर्चित हो चुकी हैं। खैर जो भी हो मगर राजस्व विभाग के अधिकारियों जीतना भरोसा कर रहें हैं। पूर्व पटवारी उतना ही खतरनाक होते जा रहें हैं।वह लगातार नैनपुर के राजस्व विभाग में घटनाओं को आजम दे रहा हैं। और नाम अन्य लोगों का ले कर पर्दे के पीछे चला जाता हैं। मगर फिर भी जिला प्रशासन पूर्व पटवारी प्रदीप उसराठे कार्यवाही करने से कतराता हैं। यह समझ से परे हैं। वही दबी जुबान में विभाग के ही कर्मचारी कहते हैं।की किसी दिन फिर बड़ी घटना होगी क्योंकि पूर्व पटवारी ने पटवारियों को लोकायुक्त में शिकायत करवा कर कर्मचारियो पर कार्यवाही करवा चुका है। और लगातार अवैध कालोनी संचालको से मिलकर योजना तैयार कर रहा है। वही कुछ समय पहले सुजीत कुमार प्रजापति पत्रकार के ऊपर हमला भी करवा चुका है। मगर प्रशासन क्यों जिला प्रशासन चुप हैं। पूर्व पटवारी पर कार्यवाही करने से क्यों कत्ररा रहा है।जोकि बड़े सवाल खड़ा करता है। 


पूर्व पटवारी और अवैध कालोनाइजर के विरुद्ध सिविल न्यायलय भू स्वामी ने किया परिवाद प्रस्तुत

        भू स्वामी को प्लॉट नही मिलने के कारण आवेदक नीरज नामदेव ने सिविल न्यायलय का सहरा लिया हैं। पटवारी प्रदीप उसरठे  राजस्व निरीक्षक देवेद्र नेताम पंजीयन अधिकारी रमाकांत मेसराम अजय गुप्ता नीरज सोनी मनीष चक्रवर्ती के विरुद्ध सिविल न्यायलय में परिवाद दर्ज करवाया गया है। वही पटवारी नाराज होकर अवैध कालोनाइजर से मिलकर बड़ी घटना की योजना बना रहा है। मगर प्रशासन पटवारी पर नही करना बड़ा सवाल खड़ा करता है।

जिसमें जिला कलेक्टर को जानकारी ही नही है। की पटवारी पर कार्यवाही हो रही हैं। या नहीं  मगर पटवारी विभाग के अंदर ऐसी पकड़ हैं। कि सारा प्रकरण ही गयाब हो गया हैं। वही प्रशासन की नजर से अदृश्य खेल चल रहा हैं। मगर पटवारी प्रदीप उसरठे के काले कारनामे इतने बड़े हुए की जिसकी कोई सीमा नहीं है। और समय रहते पटवारी प्रदीप उसराठे पर विभाग कार्यवाही नही करता हैं। जिसमें चौकने वाले परिणाम सामने आएंगे जिसमे प्रशासन की फजीहत हो सकती है।

No comments:

Post a Comment