Breaking

revanchal times new

मवई जनपद में लाड़ली बहना पंजीयन का किया गया औचक निरीक्षण कलेक्टर ने चंदवारा सचिव की वेतनवृद्धि रोकने के दिए निर्देश

 




 

मंडला 31 मार्च 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को मवई जनपद के अंतर्गत अनेक ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर पर जारी पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने चंदवारा रैयत, नंदराम, भाड़ा, बसनी तथा घोंटा पंचायतों में किए जा रहे लाड़ली बहना के ई-केवाईसी एवं पंजीयन कार्य का जायजा लेते हुए पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने चंदवारा रैयत में पंजीयन की धीमी गति एवं लापरवाही को देखते हुए सचिव पर कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चंदवारा रैयत के सचिव की 2 वेतनवृद्धि रोकें। उन्होंने सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि ई-केवाईसी एवं पंजीयन के कार्य के लिए मैदानी अमले का तकनीकि प्रशिक्षण भी कराएं। भ्रमण के दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम बिछिया एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

नंदराम में महिलाओं को दी योजना की जानकारी

 

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने मैदानी भ्रमण के दौरान नंदराम पंचायत के पंजीयन कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन के लिए पहुंची महिलाओं से बात करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें योजना के लिए पात्रता-अपात्रता, जरूरी दस्तावेज, ई-केवाईसी प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं से राशन वितरण, पीने के पानी, फौती, वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारे में भी बात की। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भाड़ा, घोंटा एवं बसनी पंचायत में पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने भाड़ा में पंजीयन के लिए पात्र महिलाओं को पूर्व सूचना देते हुए उन्हें टोकन बांटने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new