BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गेहूं उपार्जन पंजीयन की आज अंतिम तिथि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 23, 2023

गेहूं उपार्जन पंजीयन की आज अंतिम तिथि


दैनिक रेवांचल टाइल्स  मंडला, रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन पंजीयन के लिए 6 से 10 मार्च तक नियत की गई थी। जिले में अभी तक नियत तिथि में 20146 किसानों ने पंजीयन कराया था, जो कि विगत वर्ष 21100 किसानों ने पंजीयन कराया था। शासन द्वारा 24 मार्च तक पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। जिले की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसान पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा। जिन किसानों द्वारा पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया गया था, उनके लिए पिछले पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। वे किसान, एमपी किसान ऐप, नियुक्त कॉमन सर्विस सेन्टर, एमपी ऑनलाईन के माध्यम से ई.उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का नवीनीकरण करा सकते हैं। सिकमी कृषक, बटाइदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध है। जिले के शेष किसानों से अपील की गई है कि नियत 24 मार्च 2023 तक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र सदस्य आईडी एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं हेतु केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन और नवीनीकरण तुरंत करवाएं।

No comments:

Post a Comment