रेवांचल टाईम्स - मंडला जिस प्रकार बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की घटना सामने आ रही है यह अत्यंत चंतनीय विषय इस विषय की गंभीरता को देखते हुए छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौपा विद्यार्थी परिषद का कहना है कि जिस प्रकार परीक्षा दिनांक के पूर्व में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे है उससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन सुचारू रूप से करने में असफल नजर आ रहे है जो कही ना कही शिक्षा जगत के लिए बड़ी त्रुटि है एव उन अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है साथ ही प्रदेश में शिक्षा माफिया को बढ़ावा देती है,विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि इस विषय की गंभीरता से जांच की जाए एवं समस्त दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कारवाही की जाए एवं भविष्य में ऐसी घटना न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
इनका कहना है
प्रदेश में पेपर लीक का विषय चिंतनीय है,विद्यार्थी परिषद द्वारा महाकौशल प्रांत के सभी जिले केंद्र में पेपर लीक की घटना के विरोध में अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम ज्ञापन सौपा गया है जिसमे दोषियों पर कारवाही की मांग की गई है।
वागीश पटेल
जिला संयोजक अभाविप मंडला
जिस प्रकार से पेपर लीक होने के खबर सुनने को मिली उससे मन में बहुत से प्रश्न है,अभी तक सभी पेपर अच्छे गए हुए है,परंतु पेपर लीक होने की खबर से मन में भय बना हुआ है।
शिवम सिंगौर
छात्र
.jpeg)

No comments:
Post a Comment