Breaking

revanchal times new

नारायण गंज ब्लॉक के सचिव संगठन ने सौंपा ज्ञापन...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के नारायणगंज जनपद में ब्लॉक सचिव संगठन के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पंचायत सचिवों के सामूहिक अवकाश को लेकर  ज्ञापन सौंपा गया जिसमें सचिव संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित हुए


चार माह से नहीं मिला वेतन, सामूहिक अवकाश की तैयारी में संगठन

नारायणगंज  जनपद अंतर्गत पंचायतों के सचिवों को चार माह से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण सचिव संगठन सामूहिक अवकाश हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायणगंज को आज ज्ञापन सौंपने  पहुंचा 

घर चलाना हुआ मुश्किल, पूर्व में कराया गया था अवगत

सचिव संगठन का कहना है कि पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि  सचिवों का वेतन रूका हुआ है, जिससे कारण उन्हें अपना घर-परिवार चलाने में परेशानी हो रही है, परंतु वरिष्ट अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, संगठन द्वारा चेतावनी दी गई है कि आगामी 31  तारीख तक अगर वेतन नहीं मिला तो वे सामूहिक रुप से हड़ताल पर चले जाएंगे और इसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।


अभिषेक शर्मा(अध्यक्ष, सचिव संगठन, नारायणगंज)


आवंटन लेप्स होने के कारण वेतन रुका हुआ है,अगर 31 मार्च तक वेतन प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया तो हम सभी सचिव हड़ताल पर जाएंगे और इसका जिम्मेदार प्रशासन  होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new