BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया हर्राटीकुर एवं बसनिया का दौरा लाड़ली बहना पंजीयन के लिए परिवहन की व्यवस्था के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 29, 2023

कलेक्टर ने किया हर्राटीकुर एवं बसनिया का दौरा लाड़ली बहना पंजीयन के लिए परिवहन की व्यवस्था के निर्देश

 





मंडला 29 मार्च 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह बुधवार को रामनगर क्षेत्र के हर्राटीकुर एवं बसनिया गाँव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर किए जा रहे लाड़ली बहना योजना के पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हो चुके पंजीयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांव में नेटवर्क की समस्या होने की स्थिति में पात्र महिलाओं के लिए परिवहन की व्यवस्था करें तथा नज़दीकी मोबाईल नेटवर्क वाली पंचायतों में उनका पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इस दौरान श्रीमती सिंह ने पंजीयन के लिए पहुंची महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही जरूरी दस्तावेजों एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है इसके लिए कोई भी पात्र महिला किसी भी प्रकार का शुल्क न दें। शुल्क लेने वालों की शिकायत स्थानीय अमले को करें। ऐसे व्यक्तियों या केन्द्रों पर कार्यवाही की जाएगी।

 

बसनिया में लगाएं समस्या निवारण केन्द्र

 

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि बसनिया में संबल, पेंशन, राशन वितरण एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए इस सप्ताह के अंत में समस्या निवारण कैंप लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनी। कलेक्टर ने राशन वितरण में लापरवाही की शिकायत मिलने पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से राशन वितरण किया जाए। राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बसनिया पंचायत भवन के रंगाई-पुताई एवं आवश्यक मरम्मतीकरण के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment