BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्षेत्र के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार , विकास कार्य पड़े आधे अधूरे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 27, 2023

क्षेत्र के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार , विकास कार्य पड़े आधे अधूरे...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की नारायणगंज जनपद क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं परंतु शासन-प्रशासन को इन कार्यों की सुध  लेने की फुर्सत ही नहीं है जहां एक तरफ सरकार में बैठे मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी विकास गाथा गाते नहीं थक रहे तो वहीं दूसरी तरफ मंडला जिले के नारायणगंज जनपद में कई वर्षों से विकास ही खो गया है।


क्षेत्र के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार,वोट बैंक बनी आम जनता

नारायणगंज जनपद क्षेत्र के साथ हमेशा से ही सौतेला व्यवहार प्रशासन और शासन के द्वारा किया जाता रहा है, सांसद-विधायक जनता को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लुभावने वादे कर वोट लेकर गायब हो जाते हैं परंतु अभी भी नारायणगंज जनपद क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है।


सफाई कर्मचारीयों की कमी, गंदगी में पटा मुख्यालय

नारायणगंज नगर दो पंचायतों के अंतर्गत आता है और यह तहसील और जनपद मुख्यालय होने के साथ साथ यहां कई शासकीय कार्यालय भी मौजूद है परंतु साफ सफाई व्यवस्था सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण ठप पड़ी रहती है और नारायणगंज गंदगी में पटा नजर आता है


क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़क तक नहींआजादी के इतने साल बीत जाने के वावजूद भी नारायणगंज जनपद के कई ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़क तक नहीं है,जिसके चलते ग्रामीणों को प्रतिदिन खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है , ग्रामीणों द्वारा पक्की सड़क निर्माण के लिए अनेकों बार धरना प्रदर्शन और ज्ञापन भी शासन-प्रशासन को भेजा गया,परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।


नाले-नाली निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद पड़े अधूरे


नारायणगंज मुख्यालय में महीनों पहले से कई नाले नालियों का निर्माण कार्य जनपद द्वारा स्वीकृत होने के वावजूद ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है , जिसमें नारायणगंज बस स्टैंड से टिकरिया रोड़ की तरफ जाने वाले एक बड़े नाले का निर्माण भी शामिल हैं परंतु पंचायत प्रशासन और जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।


शुलभ काम्प्लेक्स और प्रतिक्षालय बने बीते साल नहीं हुए अभी तक शुरू


नारायणगंज नगर बस स्टैंड में लाखों की लागत से कुछ वर्ष पहले स्थानीय जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए शुलभ काम्प्लेक्स और यात्री प्रतिक्षालय और शासकीय दुकानों का निर्माण कराया गया था परन्तु वर्षों बीतने के वावजूद इनको शुरू नहीं किया गया है और अब स्थिति ऐसी है कि यह काम्प्लेक्स जर्जर हालत में पहुंचने लगा है।


स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं  है इलाज,मरीज तुरंत होता है रेफर


नारायणगंज शासकीय स्वास्थ्य केंद्र की भी दशा किसी से छुपी हुई नहीं है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बड़ा है परंतु इलाज जीरो है अगर कोई गंभीर केस आ जाए तो उस मरीज को तुरंत ही जबलपुर मेडिकल या मंडला रेफर कर दिया जाता है, यहां तक कि नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में मामूली प्लास्टर तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है एक्सरे मशीन शो पीस बनी हुई है और मरीज बेहाल है।

No comments:

Post a Comment