BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के आतिथ्य में भोपाल कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडला जिले से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 14, 2023

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के आतिथ्य में भोपाल कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडला जिले से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता




आम आदमी पार्टी जिले की सभी सीटों से जीतने लड़ेगी चुनाव: पी.डी.खैरवार

दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडलाआम आदमी पार्टी 14 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडला जिले से भी दो सौ कार्यकर्ता सामिल होकर पार्टी की रीति और नीति को बारीकी से समझे‌।

     जारी विज्ञप्ति में पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सोनी और मुकेश कछवाहा ने बताया है,कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से दौ सौ की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल  सम्मेलन में सामिल होकर पार्टी की रीति और नीति को बारीकी से समझे।

       भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया। भगवंत मान ने  पंजाब में सिर्फ आठ महीने की सरकार की सैकड़ों उपलब्धियां गिना दी़‌।जिसके सामने मध्यप्रदेश की सरकार कहीं भी बराबरी करते दिखाई नहीं देती।स्वयं केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तुलना दिल्ली सरकार से बढ़कर करने में चूके नहीं । केजरीवाल ने मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने सभी 230 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ने की बात कही। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच ईमानदारी के साथ पहुंचने की अपील भी की है।कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की जनहितकारी नीतियों को विशेष रूप से सुनकर और जानकर जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं में भारी उल्लास बढ़ा है। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह,सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र जून ने भी संबोधित किया।सहनाज हिंदुस्तानी ने पार्टी की गतिविधियों को अपने कविताओं के माध्यम से बखान किया।पूर्व जिला अध्यक्ष मंडला आम आदमी पार्टी मंडला पी.डी.खैरवार का कहना‌ है,कि मंडला जिले के तीनों विधानसभाओं में पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनाव सिर्फ किस्मत आजमाने के उद्देश्य से नहीं बल्कि पूरी ताकत के साथ भारी मतों से जीत दर्ज कराकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए लड़े जाएंगे।जिसको मूर्त रूप देने वर्तमान में महासदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।जनता के बीच जगह जगह पहुंच कर उनकी समस्याओं को जानकर शासन के समक्ष रखने का काम किया जा रहा है।

      पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश कछवाहा,पंकज सोनी,सहजान परस्ते, नरेंद्र परस्ते,अरविंद परस्ते,चंद्रगुप्त नामदेव,यशवंत जायसवाल,रवि बघेल, आदित्य पटैल,महेश भलावी,पांडे जी,सी.एल.सरौते,सुकल सिंह भवेदी,अरविंद करियाम ने मुख्य रूप से सभी  कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।

No comments:

Post a Comment