BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एम.पी. ट्रांस्को में मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस लाइनमैन किये गये सम्मानित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 6, 2023

एम.पी. ट्रांस्को में मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस लाइनमैन किये गये सम्मानित

मण्डला 6 मार्च 2023


                प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की 40 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों एवं 414 अति उच्च्दाब सबस्टेशनों से भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले एम.पी. ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने एम.पी. ट्रांस्को (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) में राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसके तहत मंडला सहित एम.पी. ट्रांस्को  के 41 ट्रांसमिशन लाइन मेंनटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के कुल 822 लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं सभी ने जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली।

                एम.पी. ट्रांस्को के मुख्यालय जबलपुर से विशेष तौर पर नियुक्त कार्यपालन अभियंता  डॉ हिमांशु श्रीवास्तव की उपस्थिति में मोतीनाला मंडला स्थित ट्रांसमिशन लाइन मैनटेनेंस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाइनमैनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी का संदेश वाचन भी किया गया। 

No comments:

Post a Comment