BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पति-पत्नी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद हो सकता मौत का कारण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 11, 2023

पति-पत्नी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद हो सकता मौत का कारण...





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखंड घुघरी के ग्राम पंचायत जुनवानी के ग्राम धनगांव की एक झिरिया कुँआ में एक महिला और पुरूष की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। इसकी जानकारी ग्राम के प्रत्यक्षदर्शियों ने घुघरी पुलिस को दी। सूचना पर घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय जनों की मदद से दोनों शव को झिरिया से बाहर निकाला गया। और मौके में पंचनामा की कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


        वही जानकारी अनुसार के विकासखंड घुघरी की ग्राम पंचायत जुनवानी के ग्राम धनगांव स्थित एक झिरिया में दो अधेड़ का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसे देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसकी जानकारी तत्काल घुघरी पुलिस को दी गई। जिसके घटना स्थल पर घुघरी पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। घटना स्थल में मिले पुरूष, महिला की पहचान ग्राम के ही पति, पत्नि के रूप में की गई। जिसमें मृत पुरूष लखन सिंह धुर्वे 52 वर्ष और मृत महिला मृतक की पत्नि प्रेमवती बाई 50 वर्ष के रूप में की गई।


लगभग करीब 6 फिट गहरी थी झिरिया...


वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम धनगांव में स्थित झिरिया करीब 5 से 6 फिट गहरा है। जहां दोनों महिला, पुरूष का शव मिला। इस घटना से इस झिरिया में डूबने से हुई मौत पर संशय व्यक्त किया जा रहा है। क्योंकि झिरिया इतनी गहरी नहीं थी कि दोनों पति पत्नि इस झिरिया में डूब जाए और उनकी मौत हो जाती । इस घटना की बरीकी से जांच घुघरी पुलिस कर रही है। घटना की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों पति पत्नि की आख़िर मौत कैसे हुई। इस घटना के पीछे क्या है ये जांच के बाद ही खुलासा हो सकता हैं।


शवों को पोस्टमार्टम कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा ...


     वही घुघरी थाना प्रभारी के एन चौधरी ने बताया कि ग्राम धनगांव के एक झिरिया में एक साथ पति, पत्नि का शव मिला है। इस घटना की जानकारी 08 मार्च को ग्रामीणों द्वारा दी गई। जिसके बाद घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की सूक्ष्मता से जांच कर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों की मौत का कारण पता करने बिरसा जांच के लिए फोरेंसिक के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक से जांच रिपोर्ट आने के बाद पति पत्नि की मौत के कारण का पता चल सकेगा। पहले भी इस पंचायत में हो चुकी घटनाएं वही सूत्रों ने बताया कि विकासखंड घुघरी के ग्राम पंचायत जुनवानी के जंगली क्षेत्र में इससे पहले ही कई वारदात हो चुकी है। कुछ लोग इस पंचायत के क्षेत्र में आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त भी की है। इसके साथ अन्य कई लोग संदिग्ध अवस्था में मृत मिले है। जिनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। यहां होने वाली मौतों से क्षेत्र के लोगों में भय भी व्याप्त है।


ये रहे कार्रवाई में शामिल :


     महिला, पुरूष के शव मिलने की जानकारी लगते ही घुघरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां मृतकों की पहचान पति, पत्नि के रूप में की गई। इनकी मौत होने की जांच की जा रही है। घुघरी पुलिस मर्ग कायम कर इसकी जांच कर रही है। इस कार्रवाई मे, घुघरी थाना प्रभारी के एन चौधरी, सहायक उप निरीक्षक मनोरंजन नगपुरे, देव दहीकर, प्रधान आरक्षक रामसिंह, आरक्षक राजेश मरकाम, जयश्री शामिल है।

No comments:

Post a Comment