BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसानों के गन्ना खरीदी का मिल मालिक द्वारा भुगतान न किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से की मुलाकात... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 15, 2023

किसानों के गन्ना खरीदी का मिल मालिक द्वारा भुगतान न किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से की मुलाकात...


रेवांचल टाईम्स - तहसीलदार ने किसानों के गन्ना फसल की राशि के भुगतान को लेकर शुगर मिल मालिक से माननीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह, कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल एवं किसानों सहित कल समय 11:00 बजे बैठक रखकर समस्या का निराकरण करने हेतु दिया आश्वासन।_


चौरई- मंगलवार को क्षेत्र के किसानों की गन्ना फसल खरीद किए जाने के बाद भुगतान की समस्या को लेकर माननीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पर्यवेक्षक राजीव तिवारी, नवीन पटेल, बंटी पटेल, ऋषि पटेल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार चौरई से मुलाकात कर बताया कि क्षेत्र के किसान जिनके द्वारा एनपीएस शुगर मिल घोड़ावाड़ी को गन्ने की फसल विक्रय की जा रही है किंतु किसानों को राशि का भुगतान मिल मालिक द्वारा नहीं किया जा रहा है जिससे किसानों के लाखों रुपया का भुगतान बकाया है। जिसके कारण किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रखी किसानों की समस्या को सुन तहसीलदार के द्वारा शुगर मालिक से चर्चा कर कल माननीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल एवं किसानों की उपस्थिति में बैठक कर किसानों की उक्त समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। किसानों की समस्या का समाधान न होने पर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों आंदोलन किए जाने के लिए कहा ।


इस अवसर पर माननीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह, नवीन पटेल, बंटी पटेल, ऋषि पटेल, लेखराम पटेल, अमित चौरसिया, अनुराग महेश्वरी, परसराम वर्मा, रतिराम पटेल, आशीष वर्मा, श्रीकांत साहू, विक्की ठाकुर, कन्हैया वर्मा, रॉबी सिंह ठाकुर, राजेंद्र जंघेला, सचिन वर्मा, अमन पटेल, सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment