रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के आधार सेंटरों पर आधार कार्ड में सुधार हेतु भीड़ तो पहले से ही चल रही थी लेकिन जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए बहना योजना के तहत 1000रु देने की घोषणा की तब से महिलाएं सारे काम धंधे छोड़ कर सुबह 8 बजे से अपना नंबर लगाने आधार कार्ड सेंटर पहुँच रही है। पूरा दिन महिलाओं को आधार सेंटर पर व्यतीत करना पड़ रहा है लेकिन उसके बाद भी बहुत सी महिलाओं का नम्बर नही आता पाता है।
ऐसा ही नजारा हमें जनपद पंचायत बीजाडांडी के प्रांगण में बने आधार सेंटर में देखने को मिला यहाँ पर बड़ी बड़ी दूर से महिलाएं 100रु-200रु किराया भाड़ा खर्च करके पहुँचती है लेकिन शाम होने तक उनका नम्बर नही लग पाता इस स्तिथि में बहुत सी महिलाएं तो अपने रिस्तेदारो या जान पहचान वालो के यहाँ रुक जाती है और जिन महिलाओं की जान पहचान या रिस्तेदारी नही है उनकों बापिश अपने घर जाना पड़ता है और अगले दिन सुबह 8 बजे फिर से आधार सेंटर पहुँच जाती है।
भीड़ को कंट्रोल करने बुलानी पड़ रही पुलिस
आधार सेंटरों पर लग रही भीड़ के बारे में जब हमने सावित्रीबाई नामक महिला से पूछा तो उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहना योजना के तहत एक हजार रुपये देने की घोषणा की है जब से भारी संख्या में महिलाएं सारे काम धंधे छोड़कर सुबह से ही आधार कार्ड सेंटर पहुँच रही आज सप्ता का पहला दिन है इस लिए बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं जनपद पंचायत बीजाडांडी के आधार सेंटर पहुँच गई और नंबर लगाने के चक्कर में दो महिलाओं में कहा सुनी हो गई जिसकी वजह से आधार कार्ड सेंटर वालो पुलिस बुलानी पड़ी है।
वही कुछ महिलाओं का यह भी कहना है कि जिस तरह मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार पंचायत कर्मी घर घर जाकर बहना योजना के फार्म तो भर रहे है। उसी तरह सरकार को कोई ऐसा सरल तरीखा अपनाना चाहिए जिससें मुख्यमंत्री की बहनों आधार कार्ड सुधार कराने में ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े।



No comments:
Post a Comment