दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला।सोमवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा नैनपुर स्थानीय ब्लॉक कॉलोनी एलआईसी के सामने कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कुछ दिन पूर्व लोकसभा से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर ब्लॉक एवं नगर महिला कांग्रेस एंड युवक कांग्रेस एनएसयूआई के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिस तरह से राहुल गांधी निरंतर लोकसभा में अदानी मुद्दे को लेकर आक्रमक थे। जिससे बीजेपी सरकार डरी हुई थी, जिसका जवाब बीजेपी की सरकार के पास नहीं था। ऐसे समय में राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है ।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यह बताया गया कि हमारा एलआईसी के सामने धरना प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लाखों करोड़ों रुपए एलआईसी और रिजर्व बैंक के द्वारा जमा किया जाता है वह पैसा नरेंद्र मोदी सरकार अंबानी और अडानी का कर्ज माफ करने में के लिए लाखों करोड़ रुपए दे रहे हैं। जबकि किसान का कर्ज माफी करने के लिए इन्हें बहाने आने लगते हैं। वही बताया गया कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निरंतर तानाशाही रवैया अपनाया गया है किसी भी मामले में वह अपनी सरकार की जांच करवाने में डरते हैं। विपक्ष द्वारा लगातार जेपीसी की जांच अडानी मामले में करने के लिए लोकसभा में प्रयास किया गया। लेकिन उनका यह रिश्ता क्या कहलाता है अडानी के साथ यह वह बोल नहीं पा रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि आज महंगाई अपने चरम पर है कैसे लोग अपना लालन-पालन कर रहे हैं यह सरकार नहीं समझ सकती। जिस क्षेत्र में गेहूं पैदा होता है वहीं क्षेत्र में आज राशन दुकानों में गेहूं नहीं दिया जा रहा है। किसानों के द्वारा जो गेहूं पैदा किया गया है उसके रेट मोदी सरकार की बनिया गिरी के कारण आज फिर से 18 से ₹19 हो गए हैं। जबकि गोदामों से भरा गया गेहूं अगर कुछ दिन पूर्व नीलाम हो जाता तो,जनता को महंगाई से राहत मिल जाती।
कार्यकर्म के उपरांत पूर्व दिवंगत नेता जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के अध्यक्ष प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार को श्रद्धांजलि दी अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री गुलाब सिंह उईके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरजू प्रसाद तिवारी,शंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण पंजवानी, जिला शहरी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल जयसवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत रंगारी, नगर मंडल अध्यक्ष रूप नारायण सोनी, राजीव वैष्णव, रंजीत उईके,संत कुमार ठाकुर,शिव शर्मा,कैलाश सिंह पिपरे, रविंद्र प्रताप, करण इनवाती, सुनील विश्वकर्मा, अंकित शर्मा, संतोष मिश्रा,फाइन कुरेशी, विनोद सूरज, आनंद राजपूत,साधना रंगारी, विशाल मर्सकोले,मयंक खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संतोष उईके,प्रमोद झारिया, अविनाश ठाकुर, रवि, पीयूष खंडेलवाल, संजू अहिरवार, फिरोज खान, किरण विश्वकर्मा,दुर्गेश ठाकुर शीतल खंडेलवाल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment