BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस बार भाईदूज पर तिलक लगाने का यह है मुहूर्त, ऐसे करें तिलक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 9, 2023

इस बार भाईदूज पर तिलक लगाने का यह है मुहूर्त, ऐसे करें तिलक



भारतीय परंपरा में संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि विभिन्न पर्वों को अलग-अलग संबंधों से जोड़ा गया है। भाई-बहनों का पर्व भाई दूज वर्ष में दो बार आता है। एक बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया यानि होली के अगले दिन और दूसरा दीवाली के बाद यानि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आता है।

होली के बाद आने वाला भाई दूज का पर्व इस बार 9 मार्च 2023 को आ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करती हैं। इसे भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। आम तौर पर जहां रक्षाबंधन को बहनें भाईय़ों के घर जाती हैं, भाई दूज के पर्व में भाई अपने बहनों के घर जाते हैं।
कब है भाई दूज का मुहूर्त (Bhai Dooj Muhurat)

पंचांग के अनुसार भाई दूज 8 मार्च 2023 को सायं 7.42 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 9 मार्च 2023 को रात्रि 8.54 बजे होगा। ऐसे में भाई दूज पर बहनें भाईयों को 9 मार्च (गुरुवार) को तिलक लगा सकेंगी। तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 12.14 बजे से 1.00 बजे तक) के साथ-साथ अमृत काल (सुबह 11.33 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक) भी रहेगा। इसी समय पर लाभ का चौघड़िया (दोपहर 12.38 बजे से 2.06 बजे तक) भी रहेगा।
कैसे करें भाईयों को तिलक

इस दिन भाई अपनी बहनों के घऱ जाते हैं। बहनें भाईयों को तिलक लगाती हैं। उनकी लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए ईश्वर से पूजा करती हैं। उन्हें भोजन करा कर उनकी आरती उतारती है। इस तरह इस पर्व को मनाया जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

No comments:

Post a Comment