BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
30 मार्च को श्री रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 28, 2023

30 मार्च को श्री रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा



दैनिक रेवांचल टाइम्स - बडवाह 30 मार्च गुरुवार को होने वाले रामनवमी के आयोजन नगर में इस बार भगवामय से होगा।इसकी तैयारियों को लेकर समिति ने नगर में जोर शोर से तैयारियां कर रही है।इसी कड़ी में समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर भगवा झंडे लगाने के लिए झंडे तैयार मे कार्यकर्ता जुटे हुए है।आयोजन श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।शोभायात्रा को लेकर समस्त हिंदू समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।समिति के सदस्यों ने भ्रमण करके आमजनों को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।गुरुवार शाम 5-30 बजे प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर से भगवान राम जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसके पहले मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन होगा।इस अवसर पर गोपाल मंदिर के महंत हनुमान दास जी महाराज भी बग्गी में विराजित रहेगे।


 भजन सम्राट मनीष तिवारी भजनों की प्रस्तुती देंगे

भव्य शोभायात्रा में भगवान् श्री राम डोले में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा के दौरान भजन सम्राट मनीष तिवारी म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी।साथ ही इंदौर के चंचल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा चालित झकियों का कारवा 25 फिट के ट्राले के ऊपर व्यगम दर्शयों से प्रस्तुति देंगे|साथ ही बैंड बाजे डीजे डोल ताशे घोड़े बग्गी ड्रोन कैमरा विश्व शांति हेतु चालित हवन कुंड यात्रा में शामिल रहेंगा।


सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संस्थाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पं अखिलेश गौतम, यात्रा सयोजक विक्रमसिंह सोंलकी जिम्मी कीवे आकाश दाँगी रितेश कौशल सुनील नामदेव उमेश वर्मा बँटी कौशल नरेंद्रसिंह सोंलकी निशांत सोनी सन्नी कुवादे विककी पवार अंतिम केवट विशाल कुमरावत श्याम रावत पप्पू शाह समीर माहुले अनिल जैन संजय उपाध्याय राजेन्द्र शर्मा सुनील चौधरी राजेश चंद्रावत पीयूष शर्मा लखन परिहार अनिल जैन ने क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संस्थाओं से आग्रह किया है, कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।


पालकी यात्रा में यह रहेगी व्यवस्था -----

उक्त शोभायात्रा नगर के अति प्राचीन मंदिर गोपाल मंदिर के महंत श्री हनुमान दास जी महाराज के सानिध्य में 30 मार्च गुरुवार को निकाली जाएगी।यात्रा के दौरान सुसज्जित बग्गी में महंत श्री हनुमानदास महाराज विराजमान रहेंगे।वही यात्रा में इंदौर के भजन गायक मनीष तिवारी अपनी भजन मंडली के साथ शानदार भजनो की प्रस्तुति देंगे।जबकि यात्रा में रंगारंग चलित झांकी भी शामिल रहेगी । शोभायात्रा का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से और फेसबुक, यूट्यूब, इंस्ट्राग्राम पर दिखाया जाएगा।यात्रा में विश्वशान्ति के लिए चलित हवन कुण्ड रखा जायेगा


इन मार्गो से निकलेगी शोभायात्रा  -----

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी की शोभायात्रा की शुरुआत शहर के अतिप्राचीन नागेश्वर मंदिर से होगी ।जो कालका माता,झंडा चौक,एम जी रोड़ ,मेन चौराहा ,जय स्तंभ चौराहा होकर नंदा मार्ग कुम्हार मोहल्ला,विनोबा मार्ग,तिलमाण्डेश्वर मार्ग,गुरवा मोहल्ला ,जवाहर मार्ग पहुंचेगी।जहा से यात्रा सराफा बाजार, शीतला माता होते हुए पुनःनागेश्वर मंदिर परिसर पहुँचेगी।जहा आयोजन का समापन होगा|

No comments:

Post a Comment