BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का आगमन 2 मार्च को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 1, 2023

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का आगमन 2 मार्च को

मंडला 1 मार्च 2023



                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 2 मार्च को दोपहर 3 बजे मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धनौरा जिला सिवनी से रवाना होकर दोपहर 3 बजे मंडला पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे शाम 5 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6 बजे जेवरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 3 मार्च को प्रातः 9 बजे जेवरा से धनवाशी जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे रामगढ़ जिला डिंडौरी से बिछिया के लिए रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे बिछिया पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते सायं 4:30 बजे बिछिया से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment