Breaking

revanchal times new

संस्कारधानी में पहली बार विक्रम संवत 2080 के प्रारंभ होने पर नगर वासियों के लिए रेस और पूर्णा फाउंडेशन के द्वारा हिंदू नव वर्ष उत्सव गरबा महोत्सव का आयोजन...



रेवांचल टाईम्स - हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र प्रतिपदा से होता है और इसी दिन से हिंदू सनातनी नववर्ष में विविध धार्मिक आयोजन होते हैं इसी तारतम्य में संस्कारधानी में पहली बार विक्रम संवत 2080 के प्रारंभ होने पर नगर वासियों के लिए रेस और पूर्णा फाउंडेशन के द्वारा हिंदू नव वर्ष उत्सव गरबा महोत्सव का आयोजन 26 मार्च रविवार को पंचमी तिथि पर शाम 5:30 से एमएलबी प्रांगण में किया जा रहा है l इस महोत्सव में  आयोजकों   द्वारा हमारा गौरव कहे जाने वाले दिव्यांगजन और सीनियर सिटीजन की सहभागिता के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है l सामाजिक और धार्मिक आयोजन के चलते संस्कारधानी के गणमान्य जनों के द्वारा स्वेच्छा सेवा भावना से ओतप्रोत होकर सहयोगात्मक दृष्टि से सहजता पूर्वक इसमें  भाग ले रहे हैं l  इस आयोजन  मैं मुख्य रूप से श्रीमती सुमन सिंह यादव सुलेखा छत्रिय अभिषेक  श्रीवस्ती अंजलि जयसवाल डॉ राजीव मालवीय पूर्णा फाउंडेशन की अध्यक्ष रक्षा सोनी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग कर रहे  है गौरतलब है कि पूर्णा फाउंडेशन के द्वारा अनेक प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं l इसी तारतम्य में  इसी तारतम्य में  हिंदू नव वर्ष में  मां भगवती की आराधना करने  गरबा का आयोजन एवं  वृद्धजनों का सम्मान  वह दिव्यांग जनों  का मान बढ़ाने और उन्हें  मंच से सम्मानित करने का यह एक अनूठा प्रयास है l इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले गणमान्य नागरिकों को आयोजन को सफल बनाने और यादगार बनाने के लिए विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे अतः समस्त नगर वासियों से इस आयोजन मैं भाग लेने के लिए सभी से अपील की गई है साथ ही हिंदू नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मना कर  सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए वृद्ध महिलाओं का भी सम्मान इस गरबा महोत्सव में किया जा रहा है l

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new