रेवांचल टाईम्स - मंडला, आम आदमी पार्टी के जनसभा भोपाल में सद्भावना चौक के पास स्थित दशहरा मैदान में 14 मार्च को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संपूर्ण मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे।
वही मंडला जिले से पार्टी पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त नामदेव,पूर्व नगर अध्यक्ष हितेंद्र सिंह पटैल एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद परस्ते ने बताया है,कि मंडला जिले के तीनों विधानसभाओं से सैकड़ों की संख्या बल के साथ केजरीवाल और भगवंत मान की ईमानदार नीतियों को सुनने के लिए हजारों कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।आम आदमी पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को 13 मार्च को मंडला से रवाना होकर 14 मार्च को दोपहर 12:00 बजे तक जनसभा स्थल
दशहरा मैदान सद्भावना चौक के पास भोपाल पहुंचने की अपील की है।
मंडला जिले से रामगोपाल यादव, चंद्रगुप्त नामदेव,पी.डी.खैरवार, पंकज सोनी, मुकेश कछवाहा,हितेंद्र सिंह पटेल,अरविंद परस्ते, प्रकास धनंजय,इमरान खान,अशोक शाह धुर्वे,रवि बघेल,सुकल सिंह भवेदी,गुलाब भवेदी, शिवकुमार परते,यशवंत जायसवाल,सुल्तान यादव,महेश भलावी, आदित्य पटेल, के. आर.वरकड़े,सहजान परस्ते,दुर्गेश उईके,अभय साहू,कमल सिंह, रजनीश मोदी,अरविंद परते,नरेंद्र सिंह वट्टी, तारेंद्र कार्तिकेय, सत्तार खां,सहित अन्य जवाबदार कार्यकर्ता मंडला जिले से जाने वाली जनसभा रैली का नेतृत्व करेंगे।
No comments:
Post a Comment