BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाई BP की समस्या होने पर व्यक्ति को हो सकती हैं ये समस्याएं, हो जाएं सतर्क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 13, 2023

हाई BP की समस्या होने पर व्यक्ति को हो सकती हैं ये समस्याएं, हो जाएं सतर्क



जब भी किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है तो इसका नकारात्मक प्रभाव उसके दिल पर पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या व्यक्ति के ब्रेन को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है. जी हां, हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर कौन सी मानसिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. जानते हैं इसके बारे में…
हाई बीपी होने पर….जब व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है तो इसके कारण ब्रेन में वेसल्स में रक्त का थक्का जम जाता है जिसके कारण व्यक्ति को मिनी स्ट्रोक हो सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को अल्जाइमर की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि यह समस्या याददाश्त से जुड़ी होती है. जब किसी व्यक्ति को अल्जाइमर होता है तो उसकी याददाश्त कम होने लगती है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को शॉर्ट मेमोरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
जब व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है तो इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ने लगता है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को आंखों से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. व्यक्ति को रेटिना संबंधित समस्या हो सकती है. साथ ही कलर ब्लाइंडनेस की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.
बता दें कि जब किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है तो इसके कारण अनिद्रा की समस्या यानी नींद ना आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिमाग में मौजूद गुड हार्मोंस घटने लगते, हैं जिससे तनाव का लेवर बढ़ने लगता है और नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

No comments:

Post a Comment