दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला ग्राम पंचायत बिंझिया के मेन रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रोड किनारे अवैध तरीके से पेट्रोल पंप संचालक द्वारा फेंसिंग लगवाने का कार्य करवाया जा रहा है जो की पूर्णता अवैध है मेन रोड से महज 3 फीट की दूरी में फेंसिंग लगाई गई है जो कि नियम विरुद्ध है वहीं इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और पेट्रोल पंप के आसपास अवैध रूप से बहुत सी गैरेज लाइन की दुकानें भी संचालित हो रही हैं इन दुकान संचालकों के द्वारा गाड़ियों के सुधार कार्य किए जाते हैं जोकि रोड के किनारों पर खड़े कर कार्य पूर्ण किए जाते हैं जिससे भी पहले बहुत सी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं अभी कुछ समय पहले ही एक बिंझिया निवासी पटवारी की बिटिया के साथ दुर्घटना हुई थी जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी फिर भी इन दुर्घटनाओं को अनदेखा कर यह कार्य किया जा रहा है में आमजन द्वारा पंचायत में शिकायत की गई जिससे सरपंच उप सरपंच सहायक सचिव एवं पटवारी के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की जा रही है

No comments:
Post a Comment