BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हथनापुर प्राचार्य बिना छुट्टी स्कूल से गायब.... शिक्षक शिक्षिका मन मर्जी से कर रहे आना जाना.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 6, 2023

हथनापुर प्राचार्य बिना छुट्टी स्कूल से गायब.... शिक्षक शिक्षिका मन मर्जी से कर रहे आना जाना....





दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी -  जिले में शिक्षा व्यवस्था चल रही राम भरोसे जिले के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही की समय-समय  पर ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी होती रहती है और अखबारों की सुर्खियां भी बनती है मगर जांच अधिकारी और विभाग द्वारा जांचों में की गई लीपापोती के कारण शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं। 


ताजा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथनापुर का सामने आया है जहां पत्रकारों द्वारा नवागत कलेक्टर महोदय से शिक्षकों के समय के पहले स्कूल से चले जाने और समय में ना आने संबंधी शिकायत की गई थी जिसमें सिवनी कलेक्टर द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए आदेशित किया गया जांच टीम जांच करने के लिए स्कूल भी पहुंची मगर जांच टीम को वहां इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली जब दूसरे दिन कुछ पत्रकार स्कूल पहुंचे तो वहां प्रार्थना के समय 10 में से 5 शिक्षक शिक्षिका ही उपस्थित पाए गए जब शिक्षकों के बारे में जानकारी पूछी गई तो दिलीप सनोडिया ने बताया की 2 शिक्षक अभी बस से चले गए और प्राचार्य मैडम छुट्टी में है दो शिक्षक ऑफिस के काम से सिवनी गए है ये हाल है हथनापुर स्कूल का मगर जांच अधिकारी को किसी से इस लापरवाही की शिकायत नहीं मिली।


जब प्राचार्य के छुट्टी में होने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ली गई तो कार्यालय द्वारा बताया गया कि प्राचार्य द्वारा कोई छुट्टी का आवेदन कार्यालय में नहीं पहुंचा है जबकि प्राचार्य को छुट्टी लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से छुट्टी लेनी होती है तो प्राचार्य मैडम बिना छुट्टी लिए ही 7 दिन से स्कूल से गायब चल रही हैं ।


ग्रामीणों ने बताया कि हथनापुर आने वाले पहली बस 11 बजे पहुंचती हैं और आखरी बस 4:00 बजे निकल जाती है तो बस से जाने आने वाले शिक्षक शिक्षिका 11 बजे पहुंचते होगे और 4:00 बजे ही निकल जाते होंगे ।


पलकों व ग्रामीणों द्वारा पहले भी इस प्रकार की लापरवाही की शिकायत की गई थी शिकायत की कोई जांच अब तक नहीं की गई,पालकों की शिकायत की जांच न होने से शिक्षकों के हौसले तो बुलंद होना ही है ।



हथनापुर स्कूल के कुछ बच्चों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया की पहले स्कूल की छुट्टी 4 बजे ही हो जाती थी ,अभी जब से यह शिकायत हुई है तब से स्कूल 4:30 बजे तक लग रहे हैं लेकिन ना जाने क्यों जांचकर्ता के सामने यह लोग क्यों नहीं बोल पाते हैं ।

No comments:

Post a Comment