BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर आप भी पीते हैं गर्म गर्म चाय तो हो जाएं सावधान! रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 24, 2023

अगर आप भी पीते हैं गर्म गर्म चाय तो हो जाएं सावधान! रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे



भारत में चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे अधिकांश लोग पीना पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में तो मानो इसकी खुराक हर किसी को चैन सुकून देती है। चाय के शौकिन आजकल आपको हर कहीं मिल जाएंगे। अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो हाल ही में हुई रिसर्च में कुछ ऐसा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है। रोज चाय पीने वाले लोगों का दिमाग चाय नहीं पीने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा तंदुरुस्त रहता है। लेकिन अक्सर गर्म चाय पीना हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

सिंगापुर में हुए रिसर्च में दावा किया गया है कि रोज चाय पीने वाले लोगों का दिमाग, चाय नहीं पीने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा तेज काम करता है। इसका खुलासा हालांकि पहले भी कई रिसर्च में हो चुका है। कहा जाता है कि दिमाग के व्यवस्थित रहने का हर हिस्सा दिमाग की प्रतिक्रिया से जुड़ा हुआ है। पहले हुए रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि चाय पीना सेहते कि लिए फायदेमंद है। यह न केवल हमारे मूड/मिजाज में सुधार करता है, बल्कि दिल और नसों संबंधी बीमारी से भी बचाता है।

ज्यादातर लोगों को चाय-कॉफी, गर्म पीने का शौक होता, लेकिन यह आपकी सेहत पर काफी नुकसान पहुंच सकता है। स्टडी के जो रिजल्ट आए हैं, उनके मुताबिक गर्म चाय पीने वाले लोगों के साथ कैंसर की समस्या जल्दी उत्पन्न हो जाती है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में ये बताया गया है गर्म चाय या कॉफी पीने से इसोफेगल यानी खाने की नली का कैंसर होने का खतरा रहता है।

गर्म गर्म चाय गले के ऊतकों को काफी नुकसान पहुंचाती है। नियमित रूप से 75 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा गर्म चाय पीने वालों में इसोफेगल कैंसर का कतरा दोगुना हो जाता है। इसी के चलते चाय को बहुत गर्म पीने की बजाय थोड़ा ठंडा करके पीना सही माना गया है।

No comments:

Post a Comment