सिवनी नगर पालिका के कर्मों का फल भुगत रही है सिवनी की जनता..... जगह-जगह बज बजाआ रही है गंदगी जिम्मेदार बन बैठे हैं धृतराष्ट्र...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 24, 2023

सिवनी नगर पालिका के कर्मों का फल भुगत रही है सिवनी की जनता..... जगह-जगह बज बजाआ रही है गंदगी जिम्मेदार बन बैठे हैं धृतराष्ट्र......



दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी  - इन दिनों सिवनी के हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं ।या कह सकते हैं कि सिवनी नगरपालिका के कर्मों का फल भुगत रही है सिवनी की जनता जगह-जगह बजबजाआ रही है गंदगी जिम्मेदार मानो बन बैठे धृतराष्ट्र हैं।


 वहीं दूसरी ओर माने तो नगर पालिका सिवनी विकास के नाम का पुल बांधते हुए नहीं थक रही है। विकास के नाम पर अब्बल रहना स्वच्छता के नाम पर अवार्ड लेना तो कोई इनसे सीखे अपने आप को महान बताने वाली नगरपालिका सिवनी कागजों में ही रहती है अब्बल वही जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती नजर आती है।


सिवनी नगरपालिका के ऐसे हैं आलम......


जगह-जगह बजबज आ रही है गंदगी आवारा कुत्तों से होती है परेशानी है।


नालियों मैं भरा  रहता है गंदा  पानी जगह-जगह पड़ा रहता है कचरा......

इन दिनों सिवनी नगर पालिका की नालियां एवं रोडो के बाजू में पड़े कचरे देखने लायक नजर आ रहे हैं ओवरफ्लो के चलते रोडो में बहते रहता है गंदा पानी जिसके चलते लोगों को खासी मुसीबतों का करना पड़ रहा है सामना

आवारा पशुओं का आतंक जारी

निरंतर यह देखा जा रहा है कि आवारा पशुओं का आतंक निरंतर जारी रहता है चौक चौराहों रोडो में घूम रहे हैं आवारा पशुओं जिसके चलते घंटों लगा रहता है जाम वाहन चालक एवं आम जनता को करना पड़ता है मुसीबतों का सामना जिसके चलते होती रहती है दुर्घटनाएं


वही सिवनी की आम जनता का कहना है कि...

कागजों में सिवनी नगरपालिका रहती है अब्बल नंबर वहीं अवार्ड लेने के लिए तो पहला स्थान है सिवनी नगरपालिका का वहीं जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है साथ ही राजनेताओ के बड़े-बड़े वादे विकास के नाम पर खेल रहे हैं आंख  मिचोली वही जमीनी हकीकत कुछ और  निरंतर नहीं दे रहे हैं ध्यान राजनीतिक आड़ में बस करते रहते हैं अपना उल्लू सीधा जगह-जगह बजबजा आ रही है गंदगी नालियों का पानी ओवरफ्लो के चलते आ जाता है रोड पर नालियों की गंदगी इतनी बढ़ गई है कि उसकी बदबू से लोग बीमार पड़ रहे हैं कई जगह तो नालियों एवं पुलिया टूटी पड़ी है एवं नव निर्माण के लिए हमारे द्वारा अनेकों बार लिखित आवेदन भी प्रेषित किए हैं मगर आज तक किसी ने भी नहीं दिया ध्यान....?


अखिल बन्देवार के साथ दैनिक रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment