दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संयोजक राजकुमार सिंगौर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता सोनू मरावी द्वारा जननायकों का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके द्वारा किए गए बलिदान से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि रोहिणी प्रसाद शुक्ला द्वारा संघर्ष से सृजन तक पुस्तक में उल्लेखित जननायकों का परिचय प्रस्तुत किया गया एवं आजादी का अमृत महोत्सव गीत का गायन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों की भूमिका के साथ स्थानीय नायकों का परिचय प्रस्तुत किया गया।आर.आर.आर. फिल्म प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद सिंह दांगी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. विजय कुमार मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ घनश्याम झारिया, डॉ.शोभना पटेल, प्रशांत यादव, डॉ.गरिमा छाबड़ा ,विजित कुमार मेश्राम, संदीप चौरसिया,एवं छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
Wednesday, February 22, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान पर कार्यक्रम आयोजित
स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान पर कार्यक्रम आयोजित
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment