वैसे तो खजूर का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन हर इंसान को इसका सेवन करना ठीक नहीं माना जाता. क्योंकि कुछ बीमारियों में खजूर का सेवना करना आपके लिए मुसीबत पैदा कर सकता है. बता दें कि खजूर पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. खजूर में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं. खजूर में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है.
अगर आप 100 ग्राम खजूर खाते हैं तो उससे आपको 75 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलेगा. इसके अलावा इससे 277 कैलोरी एनर्जी मिलती है. खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, आइरन, विटामिन बी 6 और प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इतना पौष्टिक होने के बावजूद खजूर कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. ज्यादा खजूर का सेवन करने से एलर्जी और पेट में दर्द की समस्या पैदा सकती है.
वहीं एक रिसर्च में खजूर के सेवन को लेकर कुछ और ही बताया गया है. इस रिसर्च में दावा किया गया है कि खजूर का ज्यादा सेवन शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को बहुत कम कर देता है. इसलिए जरूरी है कि खजूर खाने से पहले आप अपने शरीर के हालात के बारे में जरूर जान लें यानी आपको ऐसी कोई परेशानी तो नहीं है जिससे आपको खजूर खाने से और परेशानी हो जाए.
एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है खजूर का सेवन
वेबएमडी की खबर के मुताबिक, खजूर का ज्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है. वहीं कुछ लोगों में खजूर में अत्यधिक मात्रा में पाए जाने वाले सल्फाइड के कारण एलर्जी हो सकती है. इसके अलावा कुछ लोगों को ज्यादा खजूर खाने के बाद आंखों में खुजलाहट, आंखों से ज्यादा पानी निकलना, या आंखों में लालपन जैसी समस्याएं हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि खजूर खाने के बाद आपको इस प्रकार की एलर्जी होने लगे तो इनका सेवन तुरंत छोड़ दें.
अगर करना चाहते हैं वजन कम तो न करें खजूर का सेवन
इसके अलावा अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो खजूर का बिल्कुल भी सेवन न करें. वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ दो ड्राई खजूर से 110 कैलोरी एनर्जी मिलती है. ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. लेकिन वजन घटाने में खजूर को अच्छा नहीं माना जाता. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो खजूर का सेवन बिल्कुल बंद कर दें. आप खजूर के बदले अन्य ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं.
लो ब्लड शुगर की हो सकती है समस्या
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन (NCBI) की रिसर्च के मुताबिक, खजूर का अधिक सेवन हाइपोग्लायसेमिया के लक्षण को बढ़ा देता है. यानी खून में ब्लड शुगर की मात्रा जरूरत से कम हो जाती है. रिसर्च के मुताबिक जब कुछ लोगों पर इसके लिए प्रयोग किया गया, जिसमें पाया गया कि इनमें से कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत की कि खजूर खाने के बाद उन्हें बेचैनी और बदहजमी होने लगी. जब इस बात की पड़ताल की गई तो पाया गया कि इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो गया था. जिससे उनमें नींद की कमी और कंपकपाहट की समस्या पैदा हो गई साथ ही पसीना भी आने लगा.

No comments:
Post a Comment