मण्डला 3 फरवरी 2023
3 फरवरी को मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत चिन्हित हुए
लाभार्थियों को उनके हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरित किए। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम
का जिला योजना भवन में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में
राशि का अंतरण किया। जिला योजना भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका
अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश
उपाध्याय ने किया।
जनप्रतिनिधियों ने बांटे
हितलाभ
मुख्यमंत्री जनसेवा
अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के अंतिम रूप से चयनित हितग्राहियों को योजना
भवन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हितलाभ वितरण किया। इस दौरान जाति प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि
प्रदेश सरकार द्वारा भूमि का अधिकार देकर मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। जिला
पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की जरूरतों को समझा
है। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं सड़क परिवहन को सुलभ बनाने के लिए किए जा रहे
प्रयासों की सराहना की। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि प्रदेश के
मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं एवं अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के सूत्रधार हैं।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment