कलेक्टर ने विकास
यात्राओं के संबंध में दिए निर्देश
मण्डला 3 फरवरी 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
विकास यात्राओं के संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधितों की बैठक ली। बैठक
में उन्होंने कहा कि 5 फरवरी से प्रदेश के
साथ-साथ जिले में भी विकास यात्राएं शुरू होंगी। 5 फरवरी को मंडला, निवास तथा बिछिया विधानसभा में विकास यात्राओं के शुभारंभ कार्यक्रम होंगे। 5 फरवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत सकवाह, नैनपुर जनपद के
अंतर्गत थानमगांव तथा बिछिया जनपद के अंतर्गत नकावल में विकास यात्रा शुभारंभ
कार्यक्रम होंगे। श्रीमती सिंह ने संबंधित एसडीएम एवं सीईओ जनपदों को निर्देशित
किया कि विकास यात्राओं के विधानसभावार रूट फाईनल कर यात्राओं की तैयारियों को
पूर्ण करें। उन्होंने यात्रा रूट को सभी जिलाधिकारियों के साथ साझा करते हुए जरूरी
तैयारियों को सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों में अनिवार्यतः उपस्थित रहने के
निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर
अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
11 से 1 बजे तक होंगे कार्यक्रम
कलेक्टर ने निर्देशित
किया कि विकास यात्राओं के दौरान आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को मिनट-टू-मिनट फाईनल
करें। उन्होंने निर्देशित किया कि इस दौरान विकास कार्यों का प्रदर्शन, हितलाभ वितरण सहित अन्य कार्यक्रम सुनिश्चित होंगे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित
किया कि यात्रा के दौरान जलयात्राएं निकालें, पूर्ण हुए
कार्यों को आमजनों को दिखाएं। इसी प्रकार दिव्यांग उपकरण वितरण, स्वीकृति पत्रक वितरण, क्रेडिट लिंकेज वितरण, स्कूल छात्रावासों का विजिट, महिला ज्ञानालय, जनचेतना केन्द्र का अवलोकन कराएं। साथ ही गांव के ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थलों
पर आयोजन करें। आयोजन में स्थानीय प्रसिद्ध व्यक्तित्व, बुजुर्ग
मतदाताओं आदि के सम्मान भी कराएं।
श्रीमती सिंह ने
निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को चिन्हित करें तथा उनके समाधान के
लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी
चिन्हित करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान स्थानीय स्तर पर विकास उपवन बनाएं। इन
उपवनों में विकास यात्रा के दौरान पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने उपसंचालक कृषि को
निर्देशित किया कि कोदो-कुटकी के उत्पादों, कृषि, लाभ आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने की व्यवस्था बनाएं।
कलेक्टर ने निर्देशित
किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास यात्राओं के आयोजन का विशेष ध्यान
रखें। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान पेसा एक्ट का विशेष रूप से
प्रचार-प्रसार करें। इसी प्रकार पेसा एक्ट के अंतर्गत गठित समितियों द्वारा किए गए
सराहनीय कार्यों की जानकारी स्थानीयजनों को प्रदान करें। उन्होंने जनअभियान परिषद
को विकास यात्राओं के प्रचार-प्रसार में विशेष सहभागिता करने के निर्देश दिए।
श्रीमती सिंह ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान मंचीय कार्यक्रम से हितलाभ प्रदान
करने की व्यवस्था रखें।
6 एवं 7 को नगरीय क्षेत्रों में करें आयोजन
श्रीमती सिंह ने
निर्देशित किया कि 6 एवं 7 फरवरी को नगरीय क्षेत्रों में भी विकास यात्राओं का आयोजन करें। उन्होंने
संबंधित सीएमओ को निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी
योजनाओं की सफलताओं को दिखाएं। इसी प्रकार लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ
प्रदान करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पीओ डूडा सभी सीएमओ के साथ समन्वय करते
हुए नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली विकास यात्राओं की तैयारी पूर्ण
कराएंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवार आयोजन करते हुए विकास कार्यों के लोकार्पण एवं
भूमिपूजन भी पूर्ण कराएं।
जनप्रतिनिधियों को दी गई
जानकारी
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 5 फरवरी से 25 फरवरी के बीच प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आयोजित हो रही विकास यात्राओं की
जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बारे में बताया।
श्रीमती सिंह ने जनप्रतिनिधिगणों को 5 से 25 फरवरी के दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में आयोजित
होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
No comments:
Post a Comment