दैनिक रेवांचल टाइम्स चौरई - नगर पालिका परिषद चौरई में विकास यात्रा बुधवार को सुबह 9 बजे रवाना की गई। इस विकास यात्रा का शुभारंभ नगरपालिका कार्यालय से किया गया। इस दौरान वार्ड में होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। साथ ही नवीन पीएम आवास हितग्राहियों का सम्मान कर आवासों का भूमिपूजन किया गया। यात्रा के दौरान पूर्व विधायक पंडित रमेश दुवे एवं विधायक सुजीत सिंह,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा शरद जैन , उपाध्यक्ष सिरपत नायक सभापति नीलू निर्मलकर , सुरेंद्र सोनी महेंद्र वर्मा, कुलदीप उइके,अमित चौरसिया,भाजपा नेता संजय सुकांत जैन सहित समस्त भाजपा पार्षद और तहसीलदार कुणाल राउत,नगर पालिका अधिकारी अभयराज सिंह, इंजिनियर आशिक शैख़, कृषि अधिकारी उमेश पाटिल, खाद्य अधिकारी रवि मुकाशी, रविन्द्र कुशवाहा, नजीब खान, सुमेर साहू अकास पवार, राहुल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकास यात्रा वार्ड नम्बर दो से होते हुए झंडा चौक वार्ड नं 1,2 व 3वार्ड, वार्ड4 से विभिन्न वार्ड होते हुए वार्ड नंबर 15पहुंची, इस दौरान कठपुतली व नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया यात्रा का समापन नगरपालिका परिषद् मे हुआ जहां पीएम आवास के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस विकास यात्रा के दौरान एक करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर भूमिपूजन किया। जिसमें विभिन्न वार्ड मे आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण, 1 सीसी रोड,1 रिटेनिंगवॉल शामिल है। साथ ही नगर के शेष वार्डों में लाखो रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों के टेंडर कार्य जारी है। वहीं अन्य कार्यों भी इस दौरान कराए जाएंगे।


No comments:
Post a Comment