रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शासकीय शाला के बच्चों ने नगर वासियों को किया मंत्रमुग्ध......
रेवांचल टाइम्स सिवनी। - केवलारी शासकीय स्नेह सम्मेलन में छोटे बच्चों से लेकर के बड़े बच्चों ने बिखेरा अपना जलवा केवलारी में बहुत लंबे समय के पश्चात वार्षिक उत्सव का आयोजन शासकीय विद्यालय में आयोजित किया गया।अर्धशासकीय शैक्षाणिक संस्थाए प्रतिवर्ष अपने-अपने विद्यालयों में स्नेह सम्मेलन का आयोजन कर अपने विद्यालय की प्रतिभा और अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है।पहली मर्तबा शासकीय सीएम राइज विद्यालय के अस्तित्व में आने के द्वितीय वर्ष विद्यालय के प्राचार्य एल आर बछालिया के मार्गदर्शन मे सीएम राइज स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्ययोजना अनुसार विद्यालय परिसर पर दिनांक 31 जनवरी 2023 माघ शुक्ल दशमी तिथि पर केजी वन से लेकर के कक्षा 12वीं तक के भैया बहनों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रात 11वजे सरस्वती पूजा स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुये बार्षिक महोत्सव में पहूंचे गणमान्य नागरिकों,समाजसेवीयो,
पत्रकारो , जनप्रतिनिधियों का पुष्प माला एवं बेच लगाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रभक्ति गीतों, लोक गीतों के आधार पर एकल, सामूहिक नृत्य का रंगारंग आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय लोक नृत्य में सहभागिता, राज्य स्तर पर कला उत्सव में सहभागिता, राज्य स्तर पर खेल एवं योग्य विधाओं में सहभागिता, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस में रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता एवं विद्यालय की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र ,शील्ड दे करके पुरस्कृत किया गया।
संध्या काल तक लगा रहा हुजूम
सीएम राइज विद्यालय में आयोजित किए गए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं जन सामान्य की उपस्थिति कार्यक्रमों को देखने के लिए संध्या काल शाम 6:00 बजे तक डटी रही।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment