BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अन्नू ने टीबी से जीती जंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 12, 2023

अन्नू ने टीबी से जीती जंग

मण्डला 12 फरवरी 2023


प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदान करने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अशासकीय संगठनों, विशिष्ट व्यक्ति, शासकीय एवं निजी संस्थानों को निक्षय मित्रबनाया गया है। इनकी सहायता से क्षय रोगियों को फूड बास्केट पोषण सहायता, जांच एवं उपचार सहायता तथा व्यावसायिक सहायता प्रदान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास के ग्राम आमाडोंगरी में टीबी मरीज अन्नू मरावी को फूड बास्केट पोषण आहार दिया गया। अन्नू का इलाज 21 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया था उस वक्त इनका वजन 33 कि.ग्रा. था। बेहतर इलाज, जांच और सेवाओं से अन्नू की हालत में काफी सुधार हुआ। अन्नू का कहना है कि मैं जल्द ही स्वस्थ होकर पहले जैसे अपने काम पर जा सकूंगा। अन्नू मरावी ने अन्य लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment