BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षाओं की तैयारी करें विद्यार्थी कलेक्टर ने जिलेभर के स्कूली बच्चों से की बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 17, 2023

सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षाओं की तैयारी करें विद्यार्थी कलेक्टर ने जिलेभर के स्कूली बच्चों से की बात

 




मण्डला 17 फरवरी 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से बात की। उन्होने कहा कि सभी विद्यार्थी आगामी 10वी एवं 12वी की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक मानसिकता के साथ तैयारी करें। उन्होंने कहा कि 10वी तथा 12वी की परीक्षाएं करियर की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती हैं, ऐसे में सभी गंभीर होकर अच्छी रणनीति के साथ पढ़ाई करें। श्रीमती सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि सभी विद्यार्थी अपने सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें। बार-बार अभ्यास करने से परीक्षा के दौरान होने वाली चिंता दूर होती है तथा आत्मविश्वास प्राप्त होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से आत्मीय व्यवहार करें तथा उनकी विषयगत कठिनाईयों को समझें तथा दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि दिव्यांग बच्चों को भी परीक्षा के दौरान विशेष सहयोग करें एवं मोटीवेट करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने एवं सफल होने की शुभकामनाएं भी दी।

 

तनाव होने पर करें अपनी पसंद का काम

 

                कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि लगातार पढ़ाई के दौरान अक्सर तनाव हो जाता है ऐसे में विद्यार्थी पढ़ाई के बीच थोड़ा ब्रेक लें, इस दौरान अपनी रूचि या पसंद का काम करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षाओं के दौरान अपने टाईम टेबल के प्रति अनुशासित रहें। कलेक्टर ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि पढ़ाई के लिए बच्चों को ज्यादा दबाव न दें तथा परीक्षा के समय बच्चों को तनावमुक्त रखने में मदद करें। श्रीमती सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा के लिए बाकी बचे दिनों में कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉडल तथा पुराने प्रश्नपत्रों का अधिक से अधिक अध्ययन करें तथा प्रेक्टिस करें। इस दौरान विद्यार्थियों ने कलेक्टर से परीक्षा एवं परीक्षा के दौरान होने वाली मानसिक कठिनाईयों के संबंध में प्रश्न भी किए।

No comments:

Post a Comment