मण्डला 17 फरवरी 2023
5 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली विकास यात्राओं के क्रम में 17 फरवरी को निवास में विकास यात्रा आयोजित हुई। विकास यात्रा कार्यक्रम में
लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं सम्बल योजना के हितलाभ वितरण किए गए। साथ ही विकास
कार्यों के लोकार्पण किए गए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष हेमलता परस्ते, परियोजना अधिकारी रामकुमार कुर्वेती, मुख्य नगरपालिका
अधिकारी विकेश कुमार कुमरे, उपाध्यक्ष बसन्त चौधरी, समस्त वार्ड पार्षद, समस्त जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे। इसी प्रकार 17 फरवरी को
नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी, ग्राम चरमुहा, ग्राम घोंटखेड़ा, ग्राम चांटी, बिछिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देई, केवलारी, विकासखंड निवास के अंतर्गत ग्राम अमगांव, पद्दीकोना में
विकास यात्रा आयोजित हुई एवं हितलाभ वितरण किया गया।
16 फरवरी को मंडला
विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जबैधा एवं हीरापुर में भी विकास यात्राएं आयोजित हुईं।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत छिंदगांव बीजाडांडी में विकास यात्रा कार्यक्रम में पूर्व
विधायक रामप्यारे कुलस्ते एवं स्थानीयजन शामिल हुए। ग्राम पंचायत बरवाही, उमरडीह, डिठौरी, अंडियादर, खैरी, चाबी में भी विकास यात्राएं आयोजित हुई तथा हितग्राहियों को
संबल, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी
प्रमाण-पत्र सहित कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरण किए गए। नैनपुर क्षेत्र में
सहजपुरी से पिंडरई तक विकास यात्राएं निकाली गई।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment