BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पोषण की राह हुई आसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 9, 2023

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पोषण की राह हुई आसान

 


मण्डला 9 फरवरी 2023

            प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मजदूर गर्भवती माताओं को बच्चे के लालन-पालन के लिए 5 हजार रूपए की राशि दी जाती है।       नारायणगंज विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बीजेगांव निवासी पुष्पा मरावी कहती है कि मुझे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की धनराशि मिली तो बच्चे के पालन-पोषण की राह आसान हो गई। इससे पौष्टिक आहार लेने में सहायता मिली जिससे दूध एवं फल खरीद सकी। यह योजना गर्भवती महिलाओं के देखभाल में अत्यंत सहयोगी साबित हो रही है।

            पुष्पा बताती है कि जब मैं पहली बार गर्भवती हुई, तो आँगनवाड़ी केन्द्र जाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीयन कराया। पंजीयन पर मुझे 1 हजार रूपये की पहली किश्त प्राप्त हुई। 6 माह की गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जाँच के बाद दूसरी किश्त में 2 हजार रूपये की राशि मिली। बच्चा साढ़े तीन माह का होने पर पूर्ण टीकाकरण के बाद तीसरी किश्त में 2 हजार रूपये मिले। इस योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद करती हूं।

No comments:

Post a Comment