मण्डला 2 फरवरी 2023
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उन प्रमुख बैंकों में से एक है जो 3,71,450 से अधिक पेंशनरों के लिए भारत सरकार पेंशन और राज्य सरकार
के पेंशन का भुगतान कर रहा है और 31472 सेवानिवृत्त कर्मचारी
पेंशनभोगी हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी और मौजूदा पेंशनभोगी बैंक के सम्मानित ग्राहक
हैं। बैंक उनके निरंतर संरक्षण की आशा करते हुए सर्वाेत्तम सेवाएं देकर उनका
सम्मान करता रहा है। इसी कड़ी में जिले में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी
शाखाओं में सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और
पेंशनभोगियों को सम्मानित किया जा सके एवं उनके अनुभव तथा सुझाव का लाभ आशीर्वचन
स्वरूप बैंक को प्राप्त हो। इसी तारतम्य में शाखाओं
द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर को बुलाया गया और गुलदस्ता, शॉल से सम्मानित किया गया। बैंक
से सेवा निवृत्त अश्विनी वाजपेई एवं अजय बडोनीया ने बैंक की योजनाओं के बारे में
सभी उपस्थित पेंशनरों को जानकारी दी एवं बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में
सावधि जमा में सर्वाधिक ब्याज दर 7.85 एवं 8.60 प्रतिशत है जो की सभी बैंकों से सर्वाधिक है।

No comments:
Post a Comment