BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रबी विपणन वर्ष 2023 के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 2, 2023

रबी विपणन वर्ष 2023 के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित

मण्डला 2 फरवरी 2023


            रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु चना, मसूर, एवं सरसों के लिए 1 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक जिले की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसान पंजीयन निःशुल्क किया जायेगा। जिन किसानों द्वारा पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, एवं सरसों उपार्जन हेतु पंजीयन कराया गया था, उनके लिए पिछले पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। वे किसान एम.पी. किसान ऐप (निःशुल्क), नियुक्त कॉमन सर्विस सेन्टर, एम.पी. ऑनलाईन (प्रति पंजीयन 50 रूपये) के माध्यम से ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का नवीनीकरण करा सकते हैं। सिकमी कृषक, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध हैं।

            उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मधुअली ने जिले के समस्त किसानों से अपील है कि आवेदन के अंतिम दिनों में भीड़ से बचने के लिए समय से व आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आई.डी. एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, एवं सरसों विक्रय हेतु किसान पंजीयन केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन व नवीनीकरण शीघ्र करा लें।

No comments:

Post a Comment