BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गजरथ महोत्सव पिंडरई के समापन कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री श्री चौहान जैनमुनि श्री जयसागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 10, 2023

गजरथ महोत्सव पिंडरई के समापन कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री श्री चौहान जैनमुनि श्री जयसागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद

 


 


मण्डला 10 फरवरी 2023

            मंडला जिले के नैनपुर तहसील के अंतर्गत पिंडरई ग्राम में 5 फरवरी से 10 फरवरी तक गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया है। जैनमुनि श्री आचार्य जयसागर जी महाराज गजरथ महोत्सव में पधारे हैं। इस महोत्सव का शुभारंभ 5 फरवरी को हुआ तथा समापन 10 फरवरी को हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से समापन कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने मुनिश्री को प्रणाम करते हुए कहा कि पिंडरई, मंडला तथा मध्यप्रदेश की धरती आपके पधारने से धन्य हुई है। आचार्य मुनिश्री जयसागर जी महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गरीब एवं जनता की सेवा में मुख्यमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान देश के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री में से एक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुख-समृद्धि एवं राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, महिलाओं एवं बेटियों के हित में बनाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया। उन्होंने हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई लाड़ली बहनयोजना के बारे में भी बताया। गजरथ महोत्सव के समापन के अवसर पर विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन से कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित संबंधित अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment